कटनी नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
कटनी। नगर निगम में कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ 58 वर्षीय कैलाश पिता दयाराम तिवारी के द्धारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। श्री तिवारी ने यह आत्मघाती कदम स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम तेवरी स्थित अपने पैतृक मकान में उठाया है। आज सुबह फांसी के फंदे से उतार परिजन उन्हे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। श्री तिवारी ने यह आत्मघाती कदम कैसे व किन परिस्थितियों में उठाया।
इस बात का खुलासा तो नहीं हो सका है लेकिन परिजनों व उनसे मिलने जुलने वालों की माने तो वो पिछले कुछ समय से तनाव में रहते थे तथा तनाव के चलते ही उनके द्धारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। हालांकि परिजनों व मिलने-जुलने वालों ने यह नहीं बताया कि श्री तिवारी को तनाव किस बात का था। उधर सूत्रों की माने तो श्री तिवारी पिछले कुछ समय से नगर निगम के कामकाज को लेकर काफी तनाव में रहते थे। उधर श्री तिवारी के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर लगने के बाद महापौर शशांक श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त टी.एस.कुमरे व नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला सहित भारी संख्या में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जिला चिकित्सालय पहुंच गए और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।