Sunday, April 19, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कटनी जिला चिकित्सालय में कोविड वार्ड फुल, वैकल्पिक व्यवस्था बना रहा प्रशासन

कटनी। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के चलते जिला चिकित्सालय का कोविड वार्ड फुल हो गया है। बताया जाता है कि कोविड वार्ड में कोरोना मरीजों के लिए 40 बिस्तर हैं, जिसमे सभी में मरीजों को भर्ती किया गया है।

इसके अलावा संदिग्ध वार्ड में भी 30 में से 20 मरीजों को दाखिल करते हुए उनका उपचार किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि कोविड वार्ड फुल होने के बाद मरीजों को भर्ती करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है।

बताया जाता है कि जिला चिकित्सालय में जिस वार्ड में अभी वेक्सीनेशन हो रहा है, उसे खाली कराकर कोविड वार्ड बनाया जा रहा है। इसके अलावा एनआसी और अन्य वार्डों को भी कोविड वार्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम