Sunday, May 17, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

राहत के लिये आई ट्रेन की 2 बोगियां खन्ना-बंजारी स्टेशन में पटरी से उतरी

कटनी/ बरही। एक ओर जहां शनिवार की रात सलहना स्टेशन के पास कटनी-चौपन यात्री ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर जाने से बाधित यातायात को बहाल करने ने रेलवे अमला जुटा हुआ है, तो वही राहत व बचाव कार्य के लिए आई ट्रेन की दो बोगियां रविवार की दोपहर खन्ना-बंजारी स्टेशन के पास पटरी से उतर गई।

IMG 20180415 WA0051

राहत ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण रेलवे अधिकारियों को अब राहत कार्य मे दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बताया गया है कि रेलवे ट्रेक से अचानक दो बोगियां उतर गई है।

IMG 20180415 WA0048

ट्रेन की बोगियों को फिर से पटरी पर लाने रेलवे मशक्कत कर रहा है। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन शंटिंग कर रही थी । किसी के हताहत होने की तो खबर नहीं है अलबत्ता रेल ट्रैक को नुकसान पहुंचा है।

IMG 20180415 WA0049

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply