Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

कटनी कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 975 सेम्पल की रिपोर्ट मिली, 88 नए पॉजिटिव केस

कटनी। जिले में पिछले 24 घन्टे में 88 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को 657 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे, इनमे 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसी तरह 16 जनवरी को जांच के लिए भेजी गई 318 सेम्पल की रिपोर्ट में 284 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव एवं 34 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि जिले में अभी तक ओमिक्रोन का एक भी केस नहीं मिला है।

इसके अलावा अभी तक जितने भी केस मिले हैं, उसमे से करीब 98 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.