कटनी। कोरोना पॉजिटिव व्रद्ध महिला की मृत्यु के बाद उनके साथ मुंबई से कटनी तक सफर करने वाले कटनी के परिवार की जानकारी कलेक्टर उमरिया ने कटनी कलेक्टर को प्रेषित करते हुए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
आपको बता दें की 82 वर्षीय व्रद्ध महिला निवासी इंदवार मानपुर जिला उमरिया पारिवारिक सदस्यों के साथ 18 मई इंदवार आई थीं। 19 तारीख को रात्रि महिला की मृत्यु हो गई। जिनकी टेस्ट रिपोर्ट कल आईसीएमआर जबलपुर से प्राप्त हुई, जिसमे महिला कोरोना पॉजिटिव निकली । महत्वपूर्ण यह है कि उनके साथ जो पारिवारिक सदस्य पुत्र, पुत्रवधु, नाती नातिन भी साथ आये थे।पत्र के अनुसार उनमें से कुछ लोग कटनी के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए।
अब चूंकि व्रद्ध महिला का कोरोना पॉजिटिव निकला है लिहाजा उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सभी सदस्यों तथा सम्पर्क में आये लोगों का भी कोरोना टेस्ट तथा उन्हें क्वारन्टीन करने के लिए प्रशासन गम्भीर हुआ है। इसी को लेकर उमरिया कलेक्टर ने कटनी कलेक्टर को पत्र लिखा है।
इधर कटनी में जानकारी लेने पर पता लगा कि यह परिवार संजय नगर में किसी किराए के घर मे रह रहा है। जहां फिलहाल पुलिस पहुंच चुकी है। विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है।

