
मुंबई। रिया चक्रवर्ती से शुरू हुआ मुम्बई का संग्राम कंगना की महाभारत पर आकर रुका है लेकिन अब शिवसेना कांग्रेस तथा राकांपा भी सियासी मतभेद में शामिल हो गए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पहले ही कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ को गैरजरूरी बताया था अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम भी सामने आए तथा इसके किये शिवसेना को परोक्ष रूप से आड़े हाथ लेते कहा कि दफ्तर से निकली यह लड़ाई का परिणाम गम्भीर न हो जाये
कंगना ने कहा उद्धव का घमंड टूटेगा
'Aaj mera ghar toota, kal tera ghamand tootega': Kangana Ranaut hits out on Uddhav Thackeray after BMC demolishes her office https://t.co/WcIVUTSq1Q
— OpIndia.com (@OpIndia_com) September 9, 2020
इधर कंगना रणौत ने एक वीडियो शेयर कर सीधे उद्धव ठाकुर पर सीधा हमला बोला है। कंगना ने कहा कि उद्धव आज मेरा घर टूटा कल तेरा घमंड टूटेगा वक्त का पहिया है जरूर घूमेगा उन्होंने इसे कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार से भी जोड़ा। साथ ही कहा कि अब अयोध्या ही नहीं वह कश्मीर पर भी फ़िल्म बनाएंगी।
शरद पवार ने कहा- यह कार्रवाई गैर जरुरी थी
इस बीच, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने इस कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं और यह कार्रवाई गैर जरुरी है। यह देखना होगा कि बीएमसी ने यह फैसला क्यों लिया। इस कार्रवाई से कंगना को बोलने का मौका मिला है। भाजपा नेता आशीष शेलार ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है।
शिवसेना ने कहा- बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की है। शिवसेना कभी भी बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं करती है। कंगना ने मुंबई के बारे में गलत कहा। शिवसेना कभी कटघरे में खड़ी नहीं होती है।







