ओडिशा की चिलका झील में नाव पलटी, 6 मरे

nav

भुवनेश्वर। ओडिशा के खुर्दा जिला स्थित चिलका झील में शनिवार की शाम नाव पलट जाने के बाद छह पर्यटकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

इस हादसे में 10 लोगों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चिलका हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम अचानक चिलका झील में लहरें उठने लगी थीं।

इसी दौरान 16 पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव असंतुलित होकर पलट गई।

इसके बाद सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत दल की टीम मौके पर पहुंच गई और शनिवार देर रात तक 10 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो शव बरामद किए गए।

अंधेरा होने के कारण लापता बताए जा रहे चार पर्यटकों की तलाश नहीं हो सकी थी। रविवार को सुबह एक बार फिर से उनकी तलाश का काम शुरू हुआ और चार शव बरामद कर लिए गए।

इसे भी पढ़ें-  IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Final: खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत- पाक ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी; जानें मैच का पूरा हाल

Leave a Reply