Latestमध्यप्रदेश

एमपी में SC/ST एक्ट में संशोधन को लागू करने का आदेश वापस    

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की पुलिस के उस औपचारिक आदेश को वापस ले लिया है जिसमें उसने एससी-एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया संशोधनों को लागू करने को कहा था.

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुताबिक सरकार ने अपने कल जारी हुए आदेश को वापस ले लिया है और सरकार अब इस मामले पर सुप्रीमकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी.

बता दें, बीते 20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के आदेश दिए थे. इसके बाद देशभर में बवाल मचा हुआ था. इसके बाद एमपी पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले में एसपी को सुप्रीम को आदेश का पालन करने का सर्कुलर जारी कर दिया था. इसके बाद आज इसे स्थगित करने के आदेश दे दिए गए.

इस मामले में केंद्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट से SC/ST एक्ट पर अपने आदेश वापस लेने का आग्रह किया है. सरकार ने कहा है कि इस फैसले से देश को खासा नुकसान हुआ है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply