Site icon Yashbharat.com

एक को डांटा था पिता ने दूसरा हो गया था फेल और तीसरा छुट्टियां मनाने घर से भागा

yashbharat mono

जबलपुर । बीती रात से लेकर आज अल सुबह तक मुख्य रेलवे स्टेशन के अलग अलग प्लेटफार्मो में टीओपीबी टीम को तीन नाबालिग लावारिस हालत में िमले।

स्टेशन में मिले तीनों नाबालिगों को जागृति सेंटर के सुपुर्द किया गया

उक्त टीम ने तीनों नाबालिगों से पूछताछ करने के बाद उन्हें आरपीएफ पोस्ट लाया गया जहां पर प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत उनके परिजनों को सूचित करने के बाद परिजनों के आने तक तीनो नाबालिगों को सुरक्षा की दृष्टी की जागृति सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया।

इस संबंध में आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक सतना के जवाहर नगर का रहने वाला 13 वर्षीय नाबालिग अपने घर मे बिना किसा को बताये यह सेाच कर घर से भाग कर वह सीधे सतना रेलवे स्टेशन आया और वहां से किसी ट्रेन में सवार होकर रात को जबलपुर आ गया जो मुख्य रेलवे स्टेशन पर टीओपीबी टीम को लावारिस हालत में मिला जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता बताया टीम ने उक्त नाबालिग को अपने कब्जे मे लेने के बाद जब वह अन्य प्लेटफार्म पर पहुंची तो उसे रामपुर जिला सीधी का रहने वाला 14 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध हालत मं मिला जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह परीक्षा में फैल गया था

जिससे उसके परिजनों इसी बात को लेकर डंाट दिया जिससे वह भी अपने घर से नाराज होकर स्टेशन आया वहां से वह दयोदय ट्रेन मे सवार होकर जबलपुर पहुंचा था। इसी तरह से मंडला जिला नारायाणगंज का रहने वाला 9 वर्षीय किशोर भी स्टेशन में लावारिस हालत में इधर उधर घूम रहा था तो उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मां का काफी समय पूर्व स्वर्गवास हो गया है उसके पिता शराब पीने के आदि है जिससे वह आये दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैपिता की रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने गांव से किसी बस में बैठ कर जबलपुर आया और वहां से सीधे स्टेशन आ गया था जो रेलवे स्टेशन में रोते बिलखते हुये मिला।

तीनों नाबालिगो को अलग अलग प्लेटफार्मो से अपने कब्जे मे लेने के बाद उन्हें आरपीएफ पोस्ट लाया गया जहां एक बार उनसे फिर पोस्ट प्रभारी वीरेंन्द्र सिंह ने तीनों से भागने का कारण पूछने के बाद उनके परिजनों को इस मामले की सूचना दी गई परिजनों के आने तक तीनों नाबालिगों को सुरक्षा की दृष्टी से उन्हें जागृति सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में टीओपीबी टीम के अलावा आरपीएफ के एसआई महेश प्रसाद मिश्रा,आ.ओमनारायाण,मो.शहजाद एवं हीरेंन्द्र की अहंम भूमिका रही।

Exit mobile version