उमरिया में आग से दस एकड़ का जंगल हुआ खाक

images 4 1

उमरिया। झुलसा देने वाली गर्मी में जंगलों में आग लगने की खबरें भी काफी आ रही है। कहीं पर प्रकृति की गर्म तासीर की वजह से तो कहीं पर इंसान अपने फायदे के लिए जंगलों को आग के हवाले कर रहा है। उमरिया में घुनघुटी रेंज की चंदनियां बीट में देर रात एक बजे आग लग गई। बताया जा रहा है आग महुआ बीनने वालों ने पत्तों को साफ करने के लिए लगाई थी, जिसने देखते ही देखते बड़ी आग का रूप ले लिया। आग की चपेट में करीब दस एकड़ का इलाका आ गया, जिससे करीब 200 पेड़ जल गए। सुबह बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।

इसे भी पढ़ें-  बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शपथ ग्रहण का आयोजन, राष्ट्रीय सेवा योजना, बाल संरक्षण क्लब एवं आवाज जनकल्याण समिति का संयुक्त प्रयास

Leave a Reply