Monday, April 27, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

उमरिया में आग से दस एकड़ का जंगल हुआ खाक

उमरिया। झुलसा देने वाली गर्मी में जंगलों में आग लगने की खबरें भी काफी आ रही है। कहीं पर प्रकृति की गर्म तासीर की वजह से तो कहीं पर इंसान अपने फायदे के लिए जंगलों को आग के हवाले कर रहा है। उमरिया में घुनघुटी रेंज की चंदनियां बीट में देर रात एक बजे आग लग गई। बताया जा रहा है आग महुआ बीनने वालों ने पत्तों को साफ करने के लिए लगाई थी, जिसने देखते ही देखते बड़ी आग का रूप ले लिया। आग की चपेट में करीब दस एकड़ का इलाका आ गया, जिससे करीब 200 पेड़ जल गए। सुबह बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply