Site icon Yashbharat.com

उमरिया में बात करते-करते फटा मोबाइल, युवक की मौत

mobile_network_of_pakistan_in_jammu

mobile_network_of_pakistan_in_jammu

उमरिया। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल फट जाने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे हुई। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक फोन पर बात कर रहे एक युवक का मोबाइल फ़ोन अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। यह घटना मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम छपड़ौर में हुई है। मृतक युवक का नाम राम साहिल पाल पिता राम भवन पाल बताया गया है। मृतक युवक की उम्र 28 वर्ष थी।

रास्ते भर तड़पा, हुई मौत: घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लाया गया। अस्पताल पहुंचने तक युवक रास्ते भर तड़पता रहा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज कर लिया। बाद में युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

काफी देर से चला रहा था फोन: घटना को लेकर बताया गया कि ग्राम छपडौर निवासी राम साहिल पाल पिता राम भवन पाल उम्र 28 वर्ष शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे मोबाइल से बात कर रहा था। उसी समय मोबाइल अचानक फट गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में युवक के सिर का बायां हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था उसका कान, गाल और जबड़ा ब्लास्ट के कारण फट गया था। काफी खून बह गया था और मस्तिष्क में भी चोट आई थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाते समय ग्राम देवरी के पास युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।

ज्यादा उपयोग के कारण हुई घटना: बताया गया है कि युवक मोबाइल का बहुत देर से उपयोग कर रहा था जिसके कारण मोबाइल गर्म हो गया था और बैटरी लीक हो गई थी। बैटरी गर्म होकर अचानक फट गई जिससे यह हादसा हुआ है। परिजन अभी यह नहीं बता पाए हैं कि मोबाइल किस कंपनी का था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और जांच कर रही है। पिछले 2 सालों में मानपुर क्षेत्र में मोबाइल फटने की यह तीसरी घटना है।

Exit mobile version