Site icon Yashbharat.com

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बाद CM फडणवीस ने भी दिया इस्तीफा

images 2019 11 09T194925.680

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र की राजनीति ने मंगलवार को एक बार 360 डिग्री का टर्न लिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के राजनैतिक हालात फिर तीन दिन पुराने मोड पर लौट आए हैं, जहां एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने की जद्दोजहद में जुटी थी। मंगलवार दोपहर पहले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रेस कॉफ्रेंस कर अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। प्रेस वार्ता खत्म करने के बाद वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जाएंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र में एक साल पहले का कर्नाटक का राजनीतिक इतिहास दोहरा दिया गया है।

अजीत पवार के इस्तीफे की खबर सामने आते ही देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की भी चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार को लाइव टेलीकास्ट के जरिए फ्लोर टेस्ट का आदेश दिए जाने के बाद भाजपा के पास कोई रास्ता नहीं बचा था। देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉफ्रेंस में खुले तौर पर ये बात स्वीकर की कि उनके पास फिलहाल बहुमत नहीं है।

Exit mobile version