Site icon Yashbharat.com

बोले सीएम योगी- अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे नहीं बख्शेंगे

2018 3image 14 15 047393481yogii ll

लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप और पीड़िता के पिता की जेल में हुई मौत मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई. जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. सीबीआई ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार भी कर लिया होगा. हमारी सरकार अपराध के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं कर सकती. चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न उसे बख्शा नहीं जाएगा.

चित्रकूट में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, “9 अप्रैल को मामला संज्ञान में आते ही हम लोगों ने एसआईटी गठित कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी थी. एसआईटी रिपोर्ट में जो पुलिसकर्मी और चिकित्सक दोषी पाए गए हैं, उनका निलंबन कर जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. रात्रि में सीबीआई ने विधायक को गिरफ्तार किया होगा. अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर हमारी सरकार शुरू से काम कर रही है.  हमारी सरकार किसी प्रकार का कंप्रोमाइज नहीं करेगी. चाहे जो भी हो, हर व्यक्ति की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व है और हम कर रहे हैं.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट का पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्य योजना लागू की है. इंटरस्टेट कनेक्टिविटी के लिए राज्य की 54 ऐसी सड़के हैं जो दूसरे राज्यों से मिलती हैं. उसके लिए धनराशि हम लोग जारी कर चुके हैं. बहुत शीघ्र इंटरस्टेट से जुड़ी सड़कें बहुत अच्छी होंगी. बुंदेलखंड के विकास के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है. बुंदेलखंड में एक नया एक्सप्रेसवे लेकर के आ रहे हैं. डिफरेंस कॉरिडोर के लिए 16 अप्रैल को झांसी में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक होगी.

Exit mobile version