jabalpur

इस वर्ष लगेगी चार लोक अदालतें

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव विजय चन्द्र ने बताया कि 2019 में 4 बार नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। पहली नेशनल लोक अदालत मार्च 2019 में हो
गी। दूसरी नेशनल लोक अदालत जुलाई 2019 में, तीसरी सितंबर 2019 और चौथी दिसम्बर 2019 में आयोजित की जाएगी। सहज, सुलभ व त्वरित न्यायदान को गति प्रदान करने की दृष्टि से इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इस सिलसिले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्यपीठ
जबलपुर और खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर सहित सभी जिला व तहसील अदालतों में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोशिश यही की जा रही है कि प्रदेश एक बार फिर देशभर में कीर्तिमान दर्ज करें।

Leave a Reply

Back to top button