katni

इस भाजपा नेता के मकान व आफिस में तोड़फोड़

कटनी। कोतवाली के शेरचौक क्षेत्र स्थित युवा भाजपा नेता के मकान व आफिस सहित बाहर खड़ी स्कूटी में तोडफोड़ किए जाने की घटना प्रकाश में आई है।

बाहर खड़ी स्कूटी को किया क्षतिग्रस्त

वारदात को अंजाम देने का आरोप क्षेत्र के ही कुख्यात बदमाश पर लगाया जा रहा है, जो अपने ऊपर आरोप लगने के बाद जिला चिकित्सालय में बीमारी का बहाना बनाकर भर्ती हो गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शेरचौक निवासी युवा भाजपा नेता संदीप गुप्ता (मंटू) के मकान व आफिस की शटर व दरवाजे पर देररात तलवार से हमला किया गया। इसके अलावा बाहर खड़ी स्कूटी क्रमांक एम.पी.21एमजे-8435 पर भी तलवार से हमला कर उसमें तोड़फोड़ की गई। मंटू गुप्ता ने वारदात को अंजाम देने का आरोप क्षेत्र के कुख्यात बदमाश पर लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपने ऊपर आरोप लगने की जानकारी लगने के बाद आरोपी बीमारी का बहाना बनाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती हो गया है।

Leave a Reply

Back to top button