वेब डेस्क। सुंदरता कई बार व्यक्ति की अन्य अच्छाइयों को बाहर आने ही नहीं देती है। कई बार यह अच्छाई मुसीबत का सबब भी बन जाती है। ऐसा ही कुछ हो रहा है पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की पहली महिला असिस्टेंट सुप्रिंटेंडेंट ऑफ पुलिस अनूश मसूद चौधरी के साथ।
साल 2011 में (सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस) सीसीएस में चयन के बाद एबोटाबाद के पुलिस ट्रेंनिंग सेंटर में उन्होंने प्रशिक्षण हासिल किया। लाहौर में पहली पोस्टिंग मिली और फिर लाहौर में कैंट डिविजन में क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट में इन्वेस्टिगेशन सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस की पोस्ट पर काम कर रही हैं।
उनके पति भी पुलिस में ही काम करते हैं। मगर, उनकी बहादुरी या ज्ञान से ज्यादा चर्चा उनकी खूबसूरती की हो रही है। पाकिस्तान में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती को लेकर कसीदे गढ़ रहा है।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से अनूश इस शहर की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने सीसीएस की परीक्षा के 40वां कॉमन बैच पास किया था। पुलिस में आने से पहले अनूश एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रही थीं। उन्हें मेडिसिन में गोल्ड मेडल भी मिल चुका है।
पुलिस सेवा के प्रति उनका आकर्षण था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान पुलिस में सिर्फ 0.89% महिलाएं हैं। वे चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा से संख्या में महिलाएं पुलिस में आएं। इसी वजह से उन्होंने मेडिकल पेशे से ऊपर पुलिस की नौकरी को वरीयता दी।
बता दें कि लेडी पुलिस ऑफिसर का नाम डॉ अनूश मसूद चौधरी है। इनके काफी चर्चे हो रहे हैं और उनके फोटोज भी वायरल हो रहे हैं। अनूश मसूद खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर की रहने वाली हैं।
वे इस शहर की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने CCS (Central-Superior-Services) की परीक्षा के 40वें कॉमन बैच को क्लीयर किया।
अनूश पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की पहली महिला ASP (असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस) हैं। फिलहाल लाहौर में एसपी हैं। अनूश ने MBBS किया है। पुलिस अधिकारी बनने से पहले वह डॉक्टरी पेशे से जुड़ी थी।
साल 2011 में सिलेक्शन होने के बाद उनकी ट्रेनिंग एबटाबाद के पुलिस ट्रेंनिंग सेंटर में हुई। इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग लाहौर में हुई।
अनूश फिलहाल लाहौर में कैंट डिविजन में क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट में इंवेस्टिगेशन सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस की पोस्ट पर काम कर रही हैं। उनके पति भी पुलिस में ही काम करते हैं।

