जनजातीय कार्य विभाग के अनुसार वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक लोक वित्त से वित्त पोषित हायर सेकेण्डरी स्कूल योजना के अनुमोदन अनुसार धार जिले के कन्या हाई स्कूल सागौर और दिग्ठान सहित 30 हाईस्कूलों को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने की स्वीकृति दी गई है।
इन स्कूलों में 18 पद के मान से कुल 540 पद स्वीकृत किये गये हैं। इसमें प्राचार्य का एक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1 (वरिष्ठ अध्यापक) के 11, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 (सहायक अध्यापक) के विज्ञान के 2 और संगीत का एक, सहायक अध्यापक शारीरिक शिक्षा का एक, कलेक्टर दर पर संविदा सहायक ग्रेड-3,डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का एक और गणक संविदा का एक पद की मंजूरी दी गई है। हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन होने के बाद हाई स्कूल के पदों का समायोजन भी होगा।