katniमध्यप्रदेश

युवक के इंदौर से कटनी पहुंचने की मिली खबर !, पुलिस ने कराया क्वारन्टीन

कटनी। कटनी के खिरहनी फाटक क्षेत्र में आज शाम उंस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक वेंकट वार्ड में अचानक डॉक्टरों के साथ पुलिस की टीम पहुंची तथा यहां रहने वाले युवक को पीई किट पहना कर अपने साथ ले गई।

हड़कम्प इसलिए भी मचना जायज था क्योंकि इसी समय जबलपुर से एक पॉजीटिव कैदी के भागने की खबर भी सोशल मीडिया पर आम हुई थी। बहरहाल बाद में पता लगा कि कोई अजय नामक युवक था जिसके बारे में पता लगा कि वह इंदौर से कटनी आया था।

इसकी जानकारी लगते ही डॉक्टरों की टीम के साथ कोतवाली टीआई विजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में खिरहनी फाटक पहुंची तथा युवक को जिला अस्पताल लेकर आई। उसकी पूरी जांच की गई। टीआई श्री विश्वकर्मा ने बताया कि युवक की पूरी ट्रेवक हिस्ट्री सम्पर्क हिस्ट्री की जानकारी ली गई है। वह पूरी तरह स्वस्थ है एहतियातन उसे कवारेटाइन कराया गया है। डॉक्टर युवक की जांच कर रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम