Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

इंदौर जिले के स्कूलों में शनिवार को छुट्टी घोषित, इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

इंदौर। कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने स्कूलों में अवकाश संबंधी अपने आदेश में संशोधन किया है ताजा आदेश के तहत अब कक्षा पांचवी तक के ही क्लास की ही शनिवार को छुट्टी घोषित रहेगी उसके ऊपर की क्लासों में यथावत स्कूल लगेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में निमाड़ में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही इंदौर, उज्जैन में कुछ जगहों पुर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

उधर मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ में तेज बारिश का दौर जारी है। इंदौर और शाजापुर जिले में तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, आलीराजपुर, देवास में भारी से अति भारी बारिश और आगर, रतलाम, शाजापुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शाजापुर जिले में रविवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का दौर अब तक जारी है। बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं और कई रास्ते बंद हो गए हैं। बारिश की वजह से केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का शाजापुर दौरा भी टल गया है। 14 सितंबर को वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले थे। यहां बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। आगर में भी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोनों जिलों में दो दर्जन से ज्यादा रास्ते बंद हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply