मध्यप्रदेश

आपस में ही भिड़े कांग्रेसी, बैठक में हुई मारपीट और गाली-गलौच

उज्‍जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस में उस समय गुटबाजी देखने को मिली जब और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

इतना ही नहीं कार्यकर्ताओ में गाली गलौच के साथ हाथापाई भी हो गई. बताया जा रहा है कि क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय में सुझाव देने की बात पर शुरू हुआ विवाद शहर जिला अध्यक्ष के समर्थकों व एक नेता के बीच हाथापाई तक पहुंच गया.

इस बीच जमकर अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया. यह सब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पर्यवेक्षक मुकेश काला की मौजूदगी में हुआ.

Leave a Reply

Back to top button