Wednesday, April 29, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

आतंकी हमला: सुंजुवां आर्मी कैंप पर हमला 1 जवान शहीद, आतंकियों को घेरा

जम्मू: जम्मू के बाहरी इलाके सुंजुवां ब्रिगेड स्थित सेना शिविर पर आज सुबह आतंकवादियों के एक समूह के हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि चार लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया,सेना शिविर में चार से पांच आतंकवादी अचानक घुस गए।  सेना कैंप के अंदर मौजूद आतंकियों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन तेज हो गया है।QRT की चार टीमों को आर्मी कैंप के अंदर भेजा गया है। उस घर को चारों ओर से घेर लिया गया है, जिसमें आतंकी छिपे बैठे हैं।
Yashbharat
पूरे जम्मू शहर में रेड अलर्ट जारी 
इस संबंधी जानकारी देते जम्मू के आई.जी. एस.डी. सिंह जामवाल ने बताया कि शनिवार तड़के 4:55 बजे संतरी के बंकर पर फायरिंग की गई। इस पर जवानों की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। आतंकी सेना के एक क्वार्टर में घुसे हुए हैं। कितने आतंकी हैं अभी यह पता नहीं चल सका है। पूरे जम्मू शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना ने कैम्प को चारों ओर से घेर लिया है।आतंकी कैंप की जाली काट कर अंदर घुसे और उसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं इस आंतकी हमले के चलते जम्मू-पठानकोट हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया है।
Yashbharat
लगातार सेना के कैंप को निशाना बनाने की कोशिश में जुटे हैं आतंकी
आपको बता दे कि कुछ समय से आतंकी लगातार सेना के कैंप को निशाना बनाने की कोशिश में जुटे हैं। पांच फरवरी को रात जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलवामा के काकापुरा में सेना के 50वीं राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर हमला बोल दिया. इस दौरान आतंकियों ने कैंप पर फायरिंग की और ग्रेनेड फेंके। हालांकि इस हमले में किसी को नुकसान नहीं हुआ है।
Yashbharat
हमले के पीछे हो सकता है जैश ए मोहम्मद का हाथ
जानकारी के मुताबिक, ये सभी आतंकी आर्मी कैंप के रिहायशी इलाके में छिपे हुए हैं। इंटेलिंजेंस सूत्रों के मुताबिक अफजल गुरू की बरसी को देखते हुए पूरे जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित किया गया था। खुफिया सूत्रों ने आत्मघाती हमले की आशंका जताई थी। इस हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद का हाथ हो सकता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply