Site icon Yashbharat.com

अरविंद केजरीवाल ने मांगा अमरिंदर सिंह से मिलने का वक़्त, मिला इनकार

kejriwal reuters story 647 041817060332

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बदतर होता देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को हरियाणा और पंजाब के अपने समकक्षों के साथ बैठक की अपील की। केजरीवाल ने इस खतरे से निपटने के लिए संयुक्त कार्रवाई का आह्वान करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि सरकारें फसलों के अवशेष जलाने के अलावा कोई आर्थिक सुझाव मुहैया कराने में नाकाम रही हैं। जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की आबोहवा बिगड़ती जा रही है। केजरीवाल ने मामले को सुलझाने की जरूरत पर जोर दिया और जल्द ही भविष्य में चर्चा के लिए एक बैठक का अनुरोध किया। केजरीवाल ने पत्र में लिखा, “आप दिल्ली की वायु गुणवत्ता की खराब हालत से परिचित होंगे..जिसके मुख्य कारणों में से एक साल के इस हिस्से के दौरान पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में फसलों के अवशेष जलाना है।” हालां‍कि अमरिंदर सिंह ने बैठक से इनकार कर दिया। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने कहा कि मुख्‍यमंत्रियों के बीच बातचीत का कोई मतलब नहीं निकलेगा क्‍योंकि केंद्र को अंतर-राज्‍य प्रभाव को ध्‍यान में रखते हुए मामले को सुलझाना होगा।

Exit mobile version