अब स्‍पीकर ने 2 कांग्रेस के और 1 निर्दलीय विधायक को अयोग्‍य करार दिया

25 07 2019 kr ramesh kumar 19431818 m

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने गुरुवार को कांग्रेस के दो बागी विधायकों रमेश जर्किहोली व महेश कुमाताहल्ली और एक निर्दलीय विधायक आर. शंकर को तत्काल प्रभाव से अयोग्य करार दे दिया। तीनों विधायक विधानसभा के शेष कार्यकाल यानी 2023 तक सदन की सदस्यता के अयोग्य रहेंगे।
स्पीकर ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि वह शेष 14 मामलों में भी दो दिनों में फैसला ले लेंगे। उन्होंने बताया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराए गए सदस्य वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल में सदन की सदस्यता के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते।

Leave a Reply