Thursday, May 7, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

अब सिर्फ एक कॉल पर ठीक होंगी आधार से जुड़ी समस्याएं, UDAI ने शुरू की सुविधा

नई दिल्ली. आज कल के दौर में आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक जरूरी डाक्यूमेंट हो गया है. आधार कार्ड में अपनी जानकारी को अपडेट करवाना हमेशा से मुश्किल रहा है लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी आसान होने जा रही है. आधार से जुड़ी हर समस्‍या का समाधान करने के लिए UDAI ने 1947 हेल्‍पलाइन नंबर की शुरुआत की है, जो 12 भाषाओं में उपलब्ध है. यहां आपकी आधार से जुड़ी हर समस्‍या का समाधान हो जाएगा. UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

यूआईडीएआई ने ट्विट कर बताया कि आधार हेल्‍पलाइन 1947 (Aadhaar helpline 1947) 12 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्‍नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उडि़या, बंगाली, असामी और उर्दू में उलब्‍ध है.

यहां आपको आधार से जुड़ी हर समस्‍या का समाधान प्रदान किया जाएगा.

सिर्फ 50 रुपये में बनवाएं ATM जैसा आधार कार्ड
डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह दिखने वाला नया आधार महंगा नहीं है. यूआईडीएआई ने आम लोगों की सुविधा को देखते हुए इसके लिए सिर्फ 50 रुपये का शुल्क रखा है. कई सुरक्षित फीचर्स से लैस पीवीसी आधार ज्यादा सुविधानक है. साथ ही इसके लिए जो शुल्क रखा गया है वह जेब पर ज्यादा भारी भी नहीं है.

क्या है इसकी खासियत?
आधार पीवीसी कार्ड की खासियत यह है कि यह लंबे समय तक चलेगा और यह दिखने में आकर्षक है. इसके अलावा इसमें लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स हैं. इसके सिक्योरिटी फीचर्स में होलोग्राम, Guilloche Pattern, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट है. पीवीसी (पॉलीविनाइल कार्ड) है जो प्लास्टिक का बना होता है. इस पर आपकी सारी डिटेल्स रहती है.

घर बैठे बनवाएं आधार PVC कार्ड

> UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/ पर जाएं.
> My Aadhaar Section पर कर्सर रखने पर एक ड्रॉप मेन्यू दिखेगा इसमें Get Aadhar के टैब ऑप्शन के तहत >> Order Aadhar PVC Card पर क्लिक करें.
> अपने 12 अंकों का आधार नंबर या 16 अंकों की वर्चुअल आइडी या 28 अंकों की ईआईडी के साथ सिक्योरिटी कोड बॉक्स में भरकर >> SEND OTP पर क्लिक करें.
> आधार से लिंक्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे बॉक्स में भरना होगा.
> अगले पेज पर पेमेंट का विकल्प आएगा. उस पर क्लिक करें.
> कार्ड या नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए 50 रुपये पेमेंट करें.
> पेमेंट के बाद इसकी सूचना रजिस्टर्ड मोबाइल पर पहुंच जाएगी.
> कुछ दिनों में आधार कार्ड पर दिए गए पते पर आधार पीवीसी कार्ड डाक द्वारा पहुंच जाएगा.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम