Thursday, May 7, 2026
Latest:
SportsFEATUREDक्रिकेटखेल

IPL 2026: युजवेंद्र चहल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! फ्लाइट में ‘ई-सिगरेट’ पीते वीडियो हुआ वायरल, DGCA और BCCI ले सकते हैं कड़ा एक्शन

IPL 2026: युजवेंद्र चहल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! फ्लाइट में ‘ई-सिगरेट’ पीते वीडियो हुआ वायरल, DGCA और BCCI ले सकते हैं कड़ा एक्शन। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन में खिलाड़ियों के अनुशासन को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग वाले मामले के बाद अब पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।

नगर निगम की नई रणनीति: अब रात में भी चमकेंगी शहर की सड़कें, सफाई कर्मियों की शिफ्ट में बड़ा बदलाव; जानें नया शेड्यूल

अर्शदीप सिंह के वीडियो में हुआ खुलासा

यह घटना तब सामने आई जब पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह फ्लाइट के भीतर अपने साथी खिलाड़ी से बात करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। उसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट (Vape) का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हो गए। चहल को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है। हालांकि, गलती का एहसास होने पर वीडियो को तुरंत हटा लिया गया, लेकिन तब तक कई यूजर्स इसे डाउनलोड कर चुके थे और अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

DGCA के नियमों का गंभीर उल्लंघन

फ्लाइट के भीतर धूम्रपान या ई-सिगरेट का इस्तेमाल केवल बैन ही नहीं है, बल्कि यह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के तहत एक गंभीर अपराध है।

  • विमान के अंदर वेप या ई-सिगरेट ले जाना मना है क्योंकि इससे आग लगने का खतरा होता है।
  • ऐसे मामलों में यात्री को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डाला जा सकता है या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

BCCI के कड़े रुख पर सबकी नजर

बीसीसीआई ने हाल ही में रियान पराग पर ड्रेसिंग रूम में वेपिंग के लिए मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया था। चहल के मामले में स्थिति और भी गंभीर है क्योंकि यह सार्वजनिक फ्लाइट के नियमों से जुड़ा मामला है। क्रिकेट फैंस और जानकारों का मानना है कि बीसीसीआई इस पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है, जिसमें भारी जुर्माना या मैच सस्पेंशन भी शामिल हो सकता है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि