Site icon Yashbharat.com

अब अतिथि विद्वानों को हर माह मिलेगा 25 हजार रुपए मानदेय

inner banner college

भोपाल। राज्य सरकार ने अब सरकारी महाविद्यालयों में पढ़ा रहे अतिथि विद्वानों को फिक्स मानदेय देने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है कि अतिथि विद्वानों को 25 हजार रुपए प्रति महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाए। विभाग ने इसे वित्त विभाग की राय जानने के लिए भेजा है। वित्त विभाग से जवाब के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

मप्र के सरकारी महाविद्यालयों में करीब 4200 अतिथि विद्वान पढ़ा रहे हैं। इन अतिथि विद्वानों को अब तक 200 रुपए प्रति लेक्चर के हिसाब से मानदेय दिया जाता था। एक अतिथि विद्वान सिर्फ 3 लेक्चर रोज ले सकता था।

इसके अलावा लाइब्रेरियन और खेल शिक्षक को 580 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलता था। उच्च शिक्षा विभाग के नए प्रस्ताव के तहत सभी अतिथि विद्वानों का मानदेय 25 हजार रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। लिहाजा सभी अतिथि विद्वानों को बढ़ा हुआ मानदेय ही मिलेगा।

Exit mobile version