Site icon Yashbharat.com

अजय सिंह बोले MP में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा अक्टूबर के अंत तक

images 59

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी चयन की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक सोमवार को फिर बुलाई जाएगी। सभी सीटों के लिए अक्टूबर अंत तक प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति ने 70 नामों की सूची तैयार कर ली है।

यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कांग्रेस में इस बात पर सहमति बन चुकी है कि जो लोग बहुत कम अंतर से पिछला चुनाव हारे थे, उन्हें चुनाव में फिर से मौका दिया जाएगा।

गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा संगठन और आरएसएस के मैदानी सर्वे ने सत्ताधारी दल की नींद उड़ा दी है। इसलिए संघ पूरी ताकत से मैदान में उतर रहा है, दिग्गज नेताओं की हवाइयां उड़ी हुई हैं।

प्रदेश पर बढ़ रहे कर्ज को लेकर हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि बचाने के लिए कर्ज लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात के संकेत हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार बुदनी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह संभवत: विदिशा से चुनाव लड़ सकते हैं।

उन्होंने यह एलान भी किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में विधान परिषद का गठन किया जाएगा, क्योंकि भौगोलिक रूप से मप्र बड़ा क्षेत्र है। इसलिए सभी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए यह जरूरी है।

Exit mobile version