Site icon Yashbharat.com

अच्छी खबर: 31 अक्टूबर से जबलपुर से अहमदाबाद के बीच नई विमान सेवा

images 65

जबलपुर। शहर के फ्लायर के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली, मुम्बई के बाद अब अहमदाबाद भी जबलपुर की हवाई सेवाओं से जुड़ने जा रहा है। 31 अक्टूबर से स्पाइस जेट जबलपुर-अहमदाबाद के बीच अपनी नई हवाई सेवाएं शुरू करेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि महज 1 घंटे 45 मिनट में जबलपुर से अहमदाबाद पहुंच सकेंगे। अभी ट्रेन से यह सफर पूरा करने में तकरीबन 20 घंटे 25 मिनट का समय लगता है। इतना ही नहीं जबलपुर से अहमदाबाद के लिए रोजाना सिर्फ सोमनाथ एक्सप्रेस चलती है, जिसमें 4 माह पहले से ही एसी कोच में वेटिंग लग जाती है। स्पाइस जेट से अपनी नई उड़ान से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और फ्लाइट में बुकिंग भी शुरू हो गई है।

78 पैसेंजर लेकर सुबह 8.25 होगी रवाना

स्पाइट जेट की नई फ्लाइट से जबलपुर न सिर्फ अहमदाबाद, बल्कि जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर के साथ देहरादून और पटना की हवाई सेवाओं से जुड़ जाएगा। 78 सीट का यह विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से सुबह 8.25 पर उड़ान भरेगा और सुबह 10.10 पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं अहमदाबाद से सुबह 6.15 पर उड़ेगा और सुबह 8.05 पर जबलपुर पहुंचेगा।

जाने में 10 बुक, आने वाली 55 पास

दीपावली को देखते हुए कंपनी इस उड़ान को रफ्तार देने में जुटी है। कंपनी दावा कर रही है कि यह हवाई सेवा, जबलपुर-मुम्बई फ्लाइट की तरह फुल रहेगी। दीपावली पर जबलपुर से अहमदाबाद जाने और आने वाले फ्लायर को देखते हुए कंपनी ने फ्लाइट में बुकिंग शुरू कर दी है। जबलपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली पहली फ्लाइट में 78 सीट में अभी तकरीबन 10 सीट ही बुक हुई हैं। हालांकि अहमदाबाद से जबलपुर आने वाली पहली फ्लाइट में आने वालों की संख्या जबलपुर से जाने वालों की तुलना में पांच गुना पहुंच गई है।

जबलपुर से सिर्फ एक ट्रेन, उसमें भी वेटिंग

शहर से जुड़े गुजराती परिवार और रेडीमेड गारमेंट उद्योग को देखते हुए यह कनेक्टिविटी कई मायनों में बेहतर मानी जा रही है। रेडीमेड गारमेंट उद्योग का कच्चा माल गुजरात के अहमदाबाद या इससे लगे शहरों से लाते हैं। रेडीमेड फैशन डिजाइन क्लास्टर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रेयांश जैन का कहना है कि खरीददारी करने भी गुजरात के बड़े व्यापारी शहर आते हैं, लेकिन एयर कनेक्टिविटी न होने के कारण कई बार वे इंदौर से ही वापस लौट जाते हैं, लेकिन अब वे फ्लाइट से सीधे जबलपुर आकर यहां से ट्रेन में इंदौर जा सकते हैं।

जबलपुर-अहमदाबाद- ट्रेन से

जबलपुर-अहमदाबाद-फ्लाइट से

Exit mobile version