Site icon Yashbharat.com

अच्छी खबर: जबलपुर कलेक्टर ने बनवाये 4 नए कोविड केयर सेंटर, तैनात रहेंगे नोडल अधिकारी

IMG 20201004 WA0008

जबलपुर। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोविड मरीजों के समुचित उपचार सुनिश्चित हो जाए । इसलिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने चार नये कोविड केयर सेंटर स्थापित कर उनके नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं ।

जिनमें सिंधु भवन ओमती जिसमें उपलब्ध बिस्तरों की संख्या 80 है के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री मेघा पवार व सहायक नोडल अधिकारी श्री मोहित भारती सहायक संचालक आदिवासी विकास तथा श्री सुरभित अग्रवालए एपीओ टी है।

इसी प्रकार गुजराती मंडपम जो कि 140 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर है जो महिलाओं के लिए आरक्षित है,के नोडल अधिकारी एसडीएम रांझी श्रीमती दिव्या अवस्थी व कार्यपालन यंत्री श्री गोपाल गुप्ता है तथा सहायक नोडल अधिकारी अंजुला झा एनआरएलएम और प्रीति यादव एसडीओ लोक निर्माण विभाग हैं।

देवजी नेत्रालय जोतपुर तिलवारा पुल के पास 200 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी तहसीलदार जबलपुर स्वाति सूर्या व सहायक नोडल अधिकारी श्री प्रदीप तिवारी माइनिंग व देवेंद्र पटले हैं।

अग्रवाल मंडपम में 100 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर है जो पुरुषों के लिए आरक्षित है जिसके नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री दिलीप चौरसिया है तथा सहायक नोडल अधिकारी जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री इब्राहिम तथा एएसटी श्री पी के सिंह हैं।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि उक्त कोविड केयर सेंटर में औषधि प्रबंधन, दवाई, ऑक्सीजन, स्थापना, कार्मिक प्रबंधन, खानपान प्रबंधन, बेड उपलब्ध कराना, पेयजल व्यवस्था, सैनिटाइजेशन ,सफाई, कचरा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक कार्य समस्त नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री राजेश बाथम तथा श्री नमः शिवाय अरजरिया एसडीएम जबलपुर के नियंत्रण व निर्देशन में करेंगे।

Exit mobile version