अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाई देव दिवाली

कटनी। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाई देव दिवाली। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल की जिला इकाई द्वारा भार्गव कंपाउंड में देव दिवाली धूमधाम से मनाई गई और सभी महिलाओं द्वारा दीप दान कर दिवाली मिलन का आनन्द उठाया । कार्यक्रम गत 27 नवंबर को विभिन्न प्रतियोगिताएं साथ संपन्न हुआ ।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा भार्गव ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवाली मिलन कार्यक्रम में सभी बहनों ने दीप जलाकर मां लक्ष्मी गणेश सरस्वती का पूजन माल्यार्पण मंगलाचरण के बाद ब्राह्मण समाज के स्वास्थ्य सुख समृद्धि की कामना की ।
कार्यक्रम के दूसरे चरण विभिन्न प्रतियोगिताएँ संपन्न हुई, जिसमें दीप सजाओ प्रतियोगिता में गायत्री त्रिवेदी
रंगोली प्रतियोगिता में मंजुला दुबे प्रथम रहीं ।
सरप्राइज लकी गेम खिलाए गये जिसमें निशा तिवारी दीपा दुबे एवं रजनी तिवारी विजयी रही । अर्ली का पुरुस्कार निशा तिवारी को मिला ।
कार्यक्रम की मुख्यातिथि महिला मंडल की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा भार्गव द्वारा पुरस्कार देकर सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राजुल मिश्रा ने किया ।
इस अवसर पर महिला मंडल की जिला अध्यक्ष राजुल मिश्रा उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी द्विवेदी, संभागीय अध्यक्ष मनीषा प्यासी कोषाध्यक्ष रंजना गर्ग , मनीषा पांडेय निशा तिवारी, दीपा दुबे, मंजुला दुबे, गायत्री त्रिवेदी, रजनी तिवारी, मनीषा पांडे अंजू परोहा, मनोरमा पाठक, माया तिवारी व अन्य महिला मंडल की उपस्थित रही।स्वादिष्ट जलपान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ ।








