अखबार “राइजिंग कश्मीर” के संपादक की गोली मारकर हत्‍या

shujaat bukhari 14 06 2018

वेब डेस्क। ईद से एक दिन पहले राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनका एक अंगरक्षक भी मारा गया और दूसरा घायल है।

tavite

बुखारी पर हमला श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी में हुआ। हमला किसने किया ये अभी पता नहीं लग पाया है। हमले के बाद बुखारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बुखारी की हत्या के बाद मीडिया जगत में शोक की लहर है। जम्मू-कश्मी की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस हमले की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने ईद की पूर्व संध्या पर आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मुफ्ती ने कहा कि वो इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी हैं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की निंदा

वरिष्ठ पत्रकार की हत्या की गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बुखारी की हत्या करना एक कायराना हरकत है।

यह कश्मीर की आवाज दबाने की कोशिश है। राजनाथ ने कहा कि बुखारी एक निडर और साहसी पत्रकार थे। उनकी मौत की ख़बर से गहरा दुख हुआ है।

इसे भी पढ़ें-  इंदौर सर्राफा बाजार में हलचल: जानिए Indore Me 22 Carat Gold Rate Today कितना बदला, देखें ताजा रेट लिस्ट

Leave a Reply