Site icon Yashbharat.com

अंकिता लोखंडे के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकती हैं रिया चक्रवर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला

ankita lokhande

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) ने कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। करीब 28 दिनों तक रिया जेल में रही थीं और इस दौरान कई बार उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने रद्द कर दिया था। हालांकि बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। इस बीच खबर है कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे खिलाफ बड़ा कदम उठा सकती हैं।

जेल से बाहर आने के बाद रिया के चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा था कि जिन लोगों ने भी रिया का अपमान किया है, वो उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और उन पर मानहानि का दावा करेंगे। अब कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती, अंकिता लोखंडे के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने अंकिता लोखंडे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का विचार बना लिया है और वो जल्द कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं। इसके साथ ही रिया उनके खिलाफ बयान देने वाले अन्य लोगों पर भी लीगल एक्शन लेने की तैयारी में हैं। हालांकि अब तक रिया या उनके वकील की तरफ से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

अंकिता- रिया में हुई थी तकरार
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता को ड्रग एडिक्ट और क्लाउस्ट्रोफोबिक बताया था। इसके बाद अंकिता ने रिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो यह दावा करता हो कि वह किसी से बहुत प्यार करता है, वह दूसरे को ड्रग्स लेने के लिए कहेगा, जबकि उसे सामने वाले के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पता हो? क्या आप ऐसा करेंगे। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई करेगा। तो क्यों न इसे लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना हरकत मानी जाए।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे उनके परिवार के साथ खड़ी हैं। सुशांत को न्याय दिलाने के लिए चलाई जा रही मुहिम में अंकिता हिस्सा लेती आई हैं। बता दें कि अंकिता साल 2016 तक सुशांत के साथ रिलेशन में थीं।

Exit mobile version