Site icon Yashbharat.com

EOW RAID- बिस्तर फाड़ा तो निकले नोट, सोफा के भीतर छुपा रखी थी नगदी

img 20190625 wa00028280874070389934944
जबलपुर, नगर प्रतिनिधि। सुबह-सुबह बिलहरी क्षेत्र के लोग जब सोकर उठे और बाहर निकले तो क्षेत्र का नजारा आज आम दिनों से हटकर नजर आया। बिलहरी क्षेत्र की सबसे पॉश कॉलोनी अनंत तारा जो कि शहर के रईशों की कॉलोनी कही जाती है। यहां का पूरा माहौल ही आज अलग था। अचानक सुबह पांच बजे के करीब सरकारी वाहनों की धमाचौकड़ी ने क्षेत्र की शांति भंग कर दी। इतने सारे वाहन और बड़ी मात्रा में सरकारी अफसरों की फौज कॉलोनीवासी को हतप्रभ कर गयी। मुद्दा ही इतना गहरा है क्यूंकि ये सरकारी काफिला आर्थिक अपराध अन्वेषण  ब्यूरो का था। गाडियों से निकले बड़े-बड़े अफसर सीधे रिटायर्ड पीएचई अधिकारी सुरेश उपाध्याय के घर में जा घुसे। जानकारी लेने पर कॉलोनीवासियों को पता चला कि उनके घर छापा पड़ा है।
मिली करोड़ों की सम्पत्ति
आर्थिक अपराध अन्वेषण  ब्यूरो (ईओडबल्यू) ने आज मंगलवार को मंडला रोड बिलहरी रोड स्थित अनंततारा रेसीडेेंसी स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के रिटायर एसडीओ के यहां छापा मारकर करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है. इसके अलावा ईओडबलू की टीम जबलपुर में कई और स्थान पर कार्रवाई कर रही है। इस टीम में ईओडबलू के लगभग 65 स्टाफ शामिल हैं। ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में की जा रही काार्रवाई में करोड़ों की सम्पत्ति मिली है। कई बैंकों के खाते, नकदी, बैंक जमा, बीमा, शेयर और जेवर आदि मिले हैं।
दो अलग-अलग घरों में छापा मारा
बताया जाता है कि सुबह पांच बजे लगभग 70 लोगों की टीम ने एक साथ सुरेश उपाध्याय के अनंततारा स्थित बंगले सहित सदर स्थित कार्यालय, भीटा कजरवारा के दो अलग-अलग घरों में छापा मारा। पीएचई में एसडीओ से रिटायर्ड सुरेश उपाध्याय ने सबसे अधिक निवेश प्रॉपर्टी में की है। चैतन्य सिटी इनके द्वारा ही डेवलेप किया गया है।
अलसुबह पहुंची टीम, सोते रहे घर वाले
बताया जाता है कि ईओडबलू की टीम इस कार्रवाई की तैयारी देर रात से ही करती रही और तड़के जब लोग गहरी नींद में थे, तभी अनंततारा पहुंचकर सुरेश उपाध्याय के घर पर दबिश ती, उस समय घर वाले गहरी नींद में थे। इसके बाद सभी को जगाया और सर्चिंग वारंट दिखाते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
चकाचौंध भरी रही जिंदगी
चारों स्थानों से जमीन सम्बंधी कई दस्तावेज टीम ने जब्त किए हैं। इसका मौजूदा बाजार कीमत के हिसाब से आंकलन किया जा रहा है। सुरेश उपाध्याय ने शहर के सबसे महंगे अनंततारा में बंगला बना रखा है। अकेले इस बंगले की कीमत ही करोड़ों में हैं। पूरे बंगले में इटैलियन टाइल्स लगे हैं। घर में सभी लग्जरी आइटम मौजूद है।  उपाध्याय के पास आधा दर्जन महंगे चार पहिया वाहन भी मिले हैं। कुछ बैंकों के लॉकर भी होने की बात सामने आयी है।
काफी दिनों से मिल रही थी शिकायत
विभाग के विषय में कई दिनों से शिकायत मिल रही थी जिसपर अधिकारियों ने योजनाबद्व तरीके से आज कार्रवाही को अंजाम दिया। ईओडब्ल्यू ने सुरेश उपाध्याय और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर संचालित बैंक खातों को सीज करने के लिए शाखा प्रबंधकों को पत्र भेजा है। इनके खातों में जमा रकम के बारे में भी जानकारी मांगी है। रिटायर्ड एसडीओ उपाध्याय ने पीएचई की नौकरी में रहते अकूत सम्पत्ति बनायी है। ईओडब्ल्यू पिछले छह महीने से उनकी सम्पत्तियों का ब्यौरा जुटाने में लगी थी। पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद ये छापा मारा गया।
सुबह पांच बजे ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मार कर  सुरेश उपाध्याय के घर की तलाशी ली तो उसमें आय से अधिक सम्पत्ति का खुलासा हुआ है। कार्यवाही जारी है इनके सभी ठिकानों की तलाश कर दबिश दी जा रही है।
राज्यवर्धन माहेश्वरी, उपपुलिस अधीक्षक,ईओडब्ल्यू 
Exit mobile version