FEATUREDPolitics

गुजरात निकाय चुनावों में BJP को बढ़त पर कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनावों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राज्य की 75 नगर पालिकाओं, दो जिला पंचायतों के अलावा 17 तालुका और 1400 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव के बाद सोमवार सुबह मतगणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने जहां 22 सीटों पर बढ़त बना रखी है वहीं कांग्रेस 17 सीटों के साथ उसे टक्कर देती दिख रही है।

चुनाव की पहली जीत भाजपा के खाते में गई है और उसने साणंद नगरपालिका के तीन वार्डों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा भाजपा ने वडनगर नगरपालिका पर जीत दर्ज की है।

राज्य में निकाय चुनाव के लिए 17 फरवरी को मतदान हुआ था। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और दोनों ही पार्टियों के बीच मुकाबला भी।

Leave a Reply

Back to top button