#MP Vidhansabha ElectionsFEATUREDLatestPolitics

Loksabha Chunav Voting Live 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर कहाँ किसकी टक्कर, जानिए

Loksabha Chunav Voting Live 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर कहाँ किसकी टक्कर, जानिए

Loksabha Chunav Voting Live 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। दूसरे चरण के इस मतदान के लिए कुल 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन 88 लोकसभा सीटों में मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट भी शामिल है जहां पहले चरण में भी वोट डाला गया था। बाहरी मणिपुर की 15 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान हुआ था। जबकि, 13 अन्य सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग होगी।

 राज्यों का हाल

प्रदेशसीटेंउम्मीदवार
असम561
जम्मू-कश्मीर122
त्रिपुरा19
मणिपुर14
राजस्थान
25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में शुक्रवार को मतदान पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, पहले चरण में राज्य की 12 सीटों पर मतदान हो चुका है। दूसरे चरण की 13 सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2019 में इन सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। राज्य की जिन सीटों पर सबकी नजर होगी उनमें जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, चितौड़गढ़ जैसी सीटें शामिल हैं। जोधपुर से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बाड़मेर से कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, जालौर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत मैदान में हैं। इसी तरह चितौड़गढ़ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तो भीलवाड़ा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी मैदान में हैं।

मध्य प्रदेश
29 लोकसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश की छह सीटों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद लोकसभा शामिल हैं। इन छह सीटों पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2019 में इन सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की किस्मत भी इसी चरण में ईवीएम में कैद हो जाएगी। वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ सीट से  फिर से चुनाव मैदान में हैं। होशंगाबाद में 12, टीकमगढ़ में सात, दमोह, खजुराहो और रीवा में 14-14, सतना में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उत्तर प्रदेश 

80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में कुल आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा शामिल हैं। आठ सीटों पर कुल 91 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

इनमें सबसे ज्यादा 15-15 उम्मीदवार मथुरा और गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर हैं। वहीं, सबसे कम छह उम्मीदवार बुलंदशहर सीट पर हैं। इनके अलावा अमरोहा में 12, बागपत में सात, मेरठ में आठ, गाजियाबाद और अलीगढ़ में 14-14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस चरण में जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी उनमें मथुरा सीट पर भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी, मेरठ सीट से भाजपा के टिकट पर उतरे अरुण गोविल, अमरोहा से कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली, गौतमबुद्ध नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन आठ में सात सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली थी। वहीं, अमरोहा सीट पर बसपा के टिकट पर उतरे दानिश अली जीते थे।

बिहार
40 सीटों वाले बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। जिन सीटों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे उनमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा शामिल हैं। इन पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार मैदान में हैं। किशनगंज और भागपुर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 12-12 उम्मीदवार मैदान में हैं। बांका में 10, कटिहार में नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे कम पूर्णिया सीट पर सात उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

बिहार में जिन सीटों पर शुक्रवार को मतदान है उनमें सबसे ज्यादा चर्चा पूर्णिया सीट की हो रही है। यहां जदयू से राजद में आईं बीमा भारती, पूर्व सांसद पप्पू यादव और मौजूदा सांसद संतोष कुमार कुशवाहा के बीच मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस के तारिक अनवर कटिहार से, किशनगंज से कांग्रेस के मोहम्मद जावेद भी चुनाव लड़ रहे हैं। जावेद 2019 में जीते इकलौत विपक्षी उम्मीदवार थे। वहीं, दूसरे चरण की पांच में चार सीटों पर जदयू को जीत मिली थी।

छत्तीसगढ़
11 लोकसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। इन सीटों में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट शामिल है। इन तीन सीटों पर कुल 41 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। राजनांदगांव इस चरण की सबसे चर्चित सीट है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। राजनांदगांव में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में नौ उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

महाराष्ट्र
48 सीटों वाले महाराष्ट्र की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। इन सीटों में बुलढाना, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी लोकसभा सीटें शामिल हैं। इन आठ सीटों पर कुल 204 उम्मीदवार मैदान में हैं। आठ में से तीन सीटें ऐसी हैं जहां 30 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 37 उम्मीदवार  अमरावती सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा के टिकट पर नवनीत कौर राणा मैदान हैं। राणा 2019 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीतीं थीं। परभणी से 34 तो हिंगोली से 33 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इसके साथ ही नांदेड़ से 23,  वर्धा सीट से 24, अकोला से 15, बुलढाना से 21, यवतमाल-वाशिम से 17 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

केरल
केरल की सभी 20 सीटों पर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। यहां से कुल 194 उम्मीदवार मैदान में हैं। केरल में जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी उनमें राहुल गांधी, राजीव चंद्रशेखर, केसी वेणुगोपाल, वी. मुरलीधरन जैसे नाम शामिल हैं।

कर्नाटक
कर्नाटक की 28 में से 14 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। इन सीटों में उदुपी चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बैंगलोर ग्रामीण, बैंगलोर उत्तर, बैंगलोर मध्य, बैंगलोर दक्षिण, चिक्काबल्लापुर और कोलार लोकसभा सीटें शामिल हैं। 14 सीटों पर कुल 247 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में यहां से जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी उनमें केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, तेजस्वी सूर्या, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश जैसे नाम शामिल हैं।

Back to top button