Latest

सनशाइन अकादमी में नन्हे बच्चों ने मनाया प्रकाश और रोशनी का पर्व दिवाली

कटनी(YASHBHARAT.COM)। सनशाइन अकादमी रायबाड़ा में दिवाली के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा दिवाली सेलिब्रेशन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी साथ ही साथ दीप सज्जा, रंगोली जैसी गतिविधिया द्वारा बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया l नन्हे बच्चे ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति द्वारा सभी का मन मोह लिया l साथ ही अन्य आदि गतिविधियां करते समय सभी बच्चे प्रश्नचित और उत्साहित नजर आये l शिक्षिकाओं ने बच्चों को दिवाली पर्व की शुभकामनायें देते हुए उन्हें दिवाली सावधानीपूर्वक कैसे मनानी चाहिए ये समझाया l हमें इकोफ्रेंडली दिवाली मनानी चाहिए l इस गतिविधि का समापन बच्चों को मिठाई एवं उपहार वितरण कर किया गया इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्री मति जूही जैन जी ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनायें देते हुए बच्चों के उज्जल भविष्य की कामना की l स्कूल की वाईस प्रिंसिपल शबनम अख्तर और स्कूल की इंचार्ज श्री मति नाजनीन मैम ने बच्चों, विद्यालय परिवार और अभिभावकों को दीपावली पर्व पर शुभकामना देते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक