Latest

फिटकरी के अनगिनत फायदे तो आप जानते ही हैं पर क्या आप जानते हैं बाथरूम में इसका इस्तेमाल कैसे करें

फिटकरी के अनगिनत फायदे तो आप जानते ही हैं पर क्या आप जानते हैं बाथरूम में इसका इस्तेमाल कैसे करें

बाथरूम की सफाई सभी के लिए एक अहम काम है। कई महिलाएं बाथरूम की सफाई दिन में दो से तीन बार भी करती हैं। कई बार बाथरूम की सफाई में इस्तेमाल में होने वाली चीजें खत्म हो जाती हैं तो हम किसी अन्य विकल्प की तरफ जाते हैं कि घर में ऐसी और कौन सी चीजें हैं जिसे बाथरूम की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको बता दें कि घर में मौजूद फिटकरी की मदद से बाथरूम के एक नहीं बल्कि कामों को आप आसान बना सकती हैं।

जी हां, आपके घर में मौजूद फिटकरी एक ऐसी चीज है जिसकी मदद से कई कामों को आप चंद मिनट में आसान बना सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको फिटकरी के कुछ ऐसे इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी फॉलो करके बाथरूम की सफाई कर सकती हैं। फिटकरी के इस्तेमाल से बाथरूम फर्श की सफाई से लेकर ड्रेन फ्लाई को भी आप आसानी से भगा सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।

फिटकरी के अनगिनत फायदे तो आप जानते ही हैं पर क्या आप जानते हैं बाथरूम में इसका इस्तेमाल कैसे करें

बाथरूम सिंक फ्लाई भगाए

किचन सिंक से लेकर बाथरूम सिंक में सबसे अधिक ड्रेन फ्लाई लगते हैं। समय-मसय सिंक की सफाई नहीं करने पड़ ये ड्रेन फ्लाई सिर्फ बाथरूम में ही नहीं बल्कि घर के अन्य हिस्से में भी लगने लगते हैं। ऐसे में बाथरूम सिंक की सफाई के लिए और ड्रेन फ्लाई फ्री रखने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। सप्ताह में दो से तीन दिन इस्तेमाल करने से ड्रेन फ्लाई कभी भी बाथरूम सिंक पर नहीं लगेंगे। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

इसके लिए दो मग पानी में एक से दो इंच फिटकरी को डालकर लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
20 मिनट बाद फिटकरी को निकाल लीजिए और पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर सिंक पर छिड़काव करें और कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।
कुछ देर बाद फ्रेश कपड़े से पोंछ लीजिए। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार ज़रूर करें। इससे सिंक फ्लाई कभी भी नहीं लगेंगे।

फिटकरी के अनगिनत फायदे तो आप जानते ही हैं पर क्या आप जानते हैं बाथरूम में इसका इस्तेमाल कैसे करें

बाथरूम के नल से जंग निकाले

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि बाथरूम में सबसे अधिक किस चीज पर जंग लगती है तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद आप ये ज़रूर बोलें कि नल और शावर हेड पर सबसे अधिक जंग लगती है। कई बार शावर हेड पर येलो कलर की एक परत भी बन जाती है। (लोहे की खिड़की से जंग निकाले) ऐसे में नल और शावर हेड पर मौजूद जंग को आप फिटकरी की मदद से आसानी से निकाल सकती हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

इसके लिए एक मग पानी में फिटकरी का चूर्ण डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
अब इस मिश्रण में एक से दो चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
इसके बाद जंग वाली जगह और येलो कलर की परत वाली जगह पर छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें।
कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश या फिर स्क्रब की मदद से साफ करके पानी से धो लीजिए।

बाथरूम के कपड़े की सफाई करें

कई महिलाएं बाथरूम सिंक, आइना आदि चीजों को साफ करने के लिए बाथरूम में कपड़े भी रखती है। ऐसे में उस कपड़े की सफाई के लिए और उस कपड़े से बदबू को दूर करने के लिए आप फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक लीटर पानी में 1-2 इंच बड़ी फिटकरी को डालकर पानी को गर्म कर लीजिए। इसके बाद गर्म पानी में कपड़े को डालकर 10 मिनट बाद अच्छे से साफ कर लीजिए। ऐसा करने से बाथरूम के कपड़े साफ भी हो जाएंगे और बैक्टीरिया फ्री भी हो जाएंगे।

Back to top button