FEATUREDLatestराष्ट्रीय

यशभारत डॉट कॉम महाएग्जिट पोल: औसत प्रदर्शन पर भी NDA रेस में फर्स्ट 400 पार में उलझा विपक्ष

यशभारत डॉट कॉम महाएग्जिट पोल: औसत प्रदर्शन पर भी NDA रेस में फर्स्ट 400 पार में उलझा विपक्ष

यशभारत डॉट कॉम ने सभी प्रमुख टीवी चैनल्स डिजिटल प्लेटफार्म के एग्जिट पोल के आंकलन ने बाद महाएग्जिट पोल आपके सामने लाने की कोशिश की है। सभी का निचोड़ यही है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बार न सिर्फ प्रधानमंत्री बन रहे बल्कि एनडीए गठबंधन को कम से कम साढ़े 3 सौ सीट मिल रही हैं। आइए देखें यशभारत डॉट कॉम महाएग्जिट पोल

है सारे एक्जिट पोल्स का निचोड़

एग्जिट पोल साफ तौर पर इस ओर इशारा कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 346 सीटें, इंडिया गठबंधन को 162 सीटें और अन्य के खाते में 35 सीटें जा सकती हैं.

मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच

इस बार के चुनाव में मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच देखने को मिला है. इस चुनाव की शुरुआत में ही एनडीए ने अबकी बार 400 पार का लक्ष्य हासिल करने की हुंकार भरी थी और इसी नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी. वहीं, विपक्ष, इंडिया गठबंधन को सत्ता में वापसी का दावा कर रही है.

पोल ऑफ पोल्स में एनडीए की हैट्रिक

‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 381 सीटें, इंडिया गठबंधन को 148 और अन्य के खाते में 14 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं. वहीं, ‘सी वोटर’ के अनुमान के मुताबिक इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 368, इंडिया गठबंधन को 167 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं. ‘टुडेज चाणक्य’ के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 400, इंडिया गठबंधन को 107 और अन्य को 36 सीटें मिल सकती हैं.

यशभारत डॉट कॉम ने सभी प्रमुख टीवी चैनल्स डिजिटल प्लेटफार्म के एग्जिट पोल के आंकलन ने बाद महाएग्जिट पोल आपके सामने लाने की कोशिश की है सभी का निचोड़ यही है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बार न सिर्फ प्रधानमंत्री बन रहे बल्कि एनडीए गठबंधन को कम से कम साढ़े 3 सौ सीट मिल रही हैं। आइए देखें यशभारत डॉट कॉम महाएग्जिट पोल

mqdefault

है सारे एक्जिट पोल्स का निचोड

जन की बात’ एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 362 से 392 सीटें, इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीटें और अन्य को 10 से 20 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, ‘इंडिया न्यूज डॉयनामिक्स’ के एग्जिट पोल में एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 लोकसभा सीटें मिलने जा रही हैं. ‘रिपब्लिक TV’ के MATRIZE के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि एनडीए को 353 से 368 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 118 से 133 सीटें जा सकती हैं और अन्य के खाते में 43 से 48 सीटें जा सकती हैं. वहीं, ‘रिपब्लिक TV के PMARQ के एग्जिट पोल’ के मुताबिक इस बार के चुनाव में एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154 और अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं.

न्यूज-24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के आंकड़ों में एनडीए को 400 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को 400 (± 15)  और इंडिया गठबंधन को 107 (± 11)सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि अन्य को 36 (± 09) सीटों पर जीत मिल सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और गुजरात की सभी सीटों पर बीजेपी क्लीन स्वीप कर सकती है। जबकि दक्षिण में भी बीजेपी का खाता खुल सकता है। उत्तर प्रदेश में भी एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। यूपी की 80 में से एनडीए को 68, इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया न्यूज पोल स्ट्रेट

इंडिया न्यूज-पोल स्ट्रेट के आंकड़ों में एनडीए गठबंधन 350 पार दिखाई दे रहा है। एनडीए को 371 और इंडिया गठबंधन को 125 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। जबकि अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक भारत- मैट्रीज

रिपब्लिक भारत- मैट्रीज के आंकड़ों की बात करें तो एनडीए को 353 से 368 और इंडिया गठबंधन को 118 से 133 सीटों पर बहुमत मिलता नजर आ रहा है। जबकि अन्य को 43 से 48 सीटें मिल सकती हैं।

जन की बात, डी डायनामिक्स, पीएमएआरक्यू 

जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को 362 से 392 और इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 10 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है। डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एनडीए को 371 और इंडिया गठबंधन को 125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान है। पीएमएआरक्यू के एग्जिट पोल की बात करें तो एनडीए को 359 और इंडिया गठबंधन को 154 सीटें मिल सकती हैं।

NDA होगा 400 पार? 

एनडीए ने इस बार 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है। हालांकि ज्यादातर एग्जिट पोल में सीटें 350-370 के बीच दिखाई दे रही हैं। इंडिया-टीवी के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 371 से 401 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया गठबंधन को 109 से 139 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 28-38 सीटें मिलने का अनुमान है.

Back to top button