Xiaomi Mi Max 3 की जानकारी लीक, 5,500mAH की बैटरी के अलावा ये हो सकते हैं फीचर्स और कीमत

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi अपने Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। इसके फीचर्स और कीमत समेत दूसरी जानकारियां लीक हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले Mi Max 3 फैबलेट में 6.99 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। डिस्प्ले फुल विजन के साथ आ सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन जैसे बैटरी पावर, प्रोसेसर, रैम और कैमरे की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हो गई हैं। एक लीक के मुताबिक, Mi Max 3 को जून 2018 में 1,699 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपए) में लॉन्च किया जा सकता है।

चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर एक टिप्सटर ने आने वाले mi Max 3 की जानकारी पोस्ट की है। इस पोस्ट में फैबलेट के सभी स्पेसिफिकेशन का जिक्र किया गया है। mi Max 3 में 6.99 इंच फुल एचडी+ (1080×2160 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। पोस्ट के मुताबिक, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके 2 वेरिएंट आ सकते हैं। इनमें एक वेरिएंट 3GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी के साथ और दूसरा 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट मैमोरी के साथ आ सकता है।

Exit mobile version