मेटा ला रहा बड़ा बदलाव: रात में बंद रहेंगे इंस्टाग्राम-फेसबुक, दिन में भी सिर्फ 2 घंटे ही चलेगा ऐप्स

मेटा ला रहा बड़ा बदलाव: रात में बंद रहेंगे इंस्टाग्राम-फेसबुक, दिन में भी सिर्फ 2 घंटे ही चलेगा ऐप्स!

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा (Meta) अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक बड़ा और कड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इस नए नियम के लागू होने के बाद टीनएजर्स रात के समय इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, जबकि दिन में भी इनके उपयोग के लिए केवल 2 घंटे की सीमा तय की जाएगी।

कैलिफोर्निया कोर्ट में समझौते के बाद बड़ा फैसला

यह कठोर कदम मेटा पर कैलिफोर्निया की ओकलैंड अदालत में चल रहे मुकदमों और 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये) के जुर्माने के बाद उठाया जा रहा है।

भारत सरकार की भी सख्त चेतावनी

हाल ही में भारत सरकार ने भी मेटा को बच्चों की सुरक्षा, चाइल्ड एब्यूज और CSAM (चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल) जैसे मामलों को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। सरकार के सख्त रुख के बाद मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म्स से गैरकानूनी और हानिकारक कंटेंट को तेजी से हटाना शुरू कर दिया है।

हस्तरेखा शास्त्र: अंगूठे पर बने ये 3 शुभ चिह्न बनाते हैं धनवान और मजबूत, जानें इनका महत्व

Exit mobile version