मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया को EPFO का नोटिस, 36.36 लाख रुपये बकाया की मांग

4 लाख से ज्यादा Nestlé की KitKat बार गायब, त्योहार से पहले बढ़ी चिंता

मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया को EPFO का नोटिस, 36.36 लाख रुपये बकाया की मांग

नई दिल्ली / मैसूरु। एफएमसीजी (FMCG) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से 36.36 लाख रुपये की मांग का नोटिस मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि यह नोटिस ईपीएफओ के मैसूरु क्षेत्रीय कार्यालय ने 26 नवंबर 2026 को जारी किया है, जिसमें वर्ष 2012 से 2019 के बीच की अवधि से जुड़ा हर्जाना भी शामिल है।

नेस्ले इंडिया का बड़ा धमाका: Q1 में मुनाफा 48% उछलकर ₹975 करोड़ हुआ, शेयर 52 हफ्ते के नए हाई पर

20 लाख रुपये से अधिक का हर्जाना शामिल कंपनी के अनुसार, कुल 36,36,548 रुपये की मांग वाले इस नोटिस में भविष्य निधि प्रावधानों के तहत 2012 से 2019 की अवधि के लिए हर्जाने और जुर्माने के रूप में 20,09,516 रुपये शामिल हैं। ईपीएफओ ने यह कार्रवाई कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 की धारा 7Q और 14B के तहत की है। अधिनियम की धारा 7Q के अंतर्गत देय राशि पर ब्याज का प्रावधान है, जबकि धारा 14B अंशदान या वैधानिक बकाया जमा करने में देरी या चूक होने पर हर्जाना लगाने से संबंधित है।

कंपनी ने कहा- कारोबार पर कोई बड़ा असर नहीं नेस्ले इंडिया ने स्पष्ट किया है कि इस नोटिस का उसके वित्तीय प्रदर्शन, परिचालन या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा। मैगी, नेस्कैफे, किटकैट, मिल्कमेड और एवरीडे जैसे प्रमुख उत्पादों वाली कंपनी के शेयर बाजार की हलचल के बीच 1,317 रुपये के स्तर पर 0.28 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श