Latest

X Account Hacked oF ASAM: असम कांग्रेस का ‘एक्स’ अकाउंट हैक, प्रोफाइल का नाम बदलकर ‘टेस्ला इवेंट’ किया

X Account Hacked oF ASAM: असम कांग्रेस का 'एक्स' अकाउंट हैक, प्रोफाइल का नाम बदलकर 'टेस्ला इवेंट' किया

X Account Hacked oF ASAM: असम कांग्रेस का ‘एक्स’ अकाउंट हैक, प्रोफाइल का नाम बदलकर ‘टेस्ला इवेंट’ किया। असम कांग्रेस का आधिकारिक एक्स अकाउंट बुधवार को कथित तौर पर हैक कर लिया गया। इस दौरान अकाउंट की प्रोफाइल का नाम बदलकर ‘टेस्ला इवेंट’ कर दिया गया। इसके साथ प्रोफाइल फोटो की जगह अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला का लोगो लगा दिया गया। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषी की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

एपीसीसी ने दोपहर में एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी हैक हो गया था, लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है। इसकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसकी समीक्षा की जा रही है।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

एपीसीसी ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से हमें चुप कराने का यह प्रयास हमें रोक नहीं पाएगा। हम अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और सच बोलने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। आपके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। मजबूत बने रहें, हम चुप नहीं रहेंगे।

 

गुवाहाटी के भांगागढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

गुवाहाटी के भांगागढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में एपीसीसी सोशल मीडिया और आईटी के अध्यक्ष रतुल कलिता ने कहा कि अकाउंट बुधवार सुबह करीब 4 बजे हैक किया गया था। उन्होंने कहा कि इस ट्विटर हैंडल में हमारी पार्टी का कई डेटा है, जिसके माध्यम से हम लाखों लोगों तक पहुंचे हैं। हमारी मांग है कि इस दुर्भावनापूर्ण इरादे के लिए दोषी को गिरफ्तार किया जाए।

Back to top button