katniमध्यप्रदेश

कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में गरिमामय माहौल में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में गरिमामय माहौल में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिव

कटनी। कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष समारोह की केंद्रीय थीम “एम्पावरिंग फार्मासिस्ट्स फॉर हेल्दीयर फ्यूचर्स” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा तंत्र एवं जनकल्याण में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना तथा विद्यार्थियों को इस क्षेत्र के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आशीष कुमार द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. जय चड्डा एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया। इसके बाद वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं विभागाध्यक्षों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

मंच संचालन रेशु पांडे ने किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से की गई थी।

मुख्य अतिथि डॉ. आशीष कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉक्टर और अस्पताल के साथ फार्मासिस्ट भी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। डॉक्टर बीमारी की पहचान कर उपचार करते हैं, वहीं फार्मासिस्ट सही दवा एवं उसके उचित उपयोग की जानकारी देकर मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। फार्मासिस्ट के बिना स्वास्थ्य व्यवस्था अधूरी है।

कार्यक्रम में बीएससी की छात्राओं वंदना सोनी, मायदा, पूर्वी चक्रवर्ती एवं शिवानी मिश्रा ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व, दवा विज्ञान एवं सामाजिक स्वास्थ्य विषय पर विचार व्यक्त किए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने कहा कि हेल्थकेयर सिस्टम में फार्मासिस्ट मरीजों के लिए सुरक्षा कवच की भूमिका निभाते हैं। दवा की सही मात्रा, उसके सेवन का समय, भोजन के साथ उसका संबंध तथा आवश्यक सावधानियों की जानकारी देने में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है। रिसर्च, दवा निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण से लेकर मेडिकल स्टोर तक फार्मासिस्ट जनस्वास्थ्य की व्यवस्था में अहम योगदान देते हैं।

समापन अवसर पर कंप्यूटर एवं साइंस विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने अतिथियों, प्राचार्य, वरिष्ठ संकाय सदस्यों, विभागाध्यक्षों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने वाली बीएससी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. आशीष कुमार द्विवेदी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

कार्यक्रम में चड्ढा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्ढा, उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौलिया, कुल सचिव शरद निरंकारी, ऑटोनॉमस सेल प्रभारी आराधना अग्रहरि, वाणिज्य विभागाध्यक्ष अतुल जैन, कंप्यूटर एवं साइंस विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Back to top button