Site icon Yashbharat.com

जब तालाब से लाश नि‍कालने पहुंची पुलिस, मुर्दा बोला जिंदा हूं मैं

जब तालाब से लाश नि‍कालने पहुंची पुलिस, मुर्दा बोला जिंदा हूं मैं

जब तालाब से लाश नि‍कालने पहुंची पुलिस, मुर्दा बोला जिंदा हूं मैं, तब हंसने लगे पुलि‍स वाले। युवक बोला- गर्मी से परेशान था। तालाब में लाश की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. जैसे ही पुलिसकर्मियों ने किनारे पर खड़े होकर पानी से उस शख्स को खींचने की कोशिश की तो वह एकदम उठकर बैठ गया. यह देख पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए और स्थानीय लोग खिलखिलाकर हंस पड़े.

पुलिसकर्मी ने पानी में पड़े शख्स को बाहर खींचा वह उठकर बैठ गया.

तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले से एक अनोखे मामले का वीडियो सामने आया है. रेड्डीपुरम पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स का शव करीब 8 घंटे से तालाब के पानी पर उतराता दिख रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पानी में उतराते शख्स का हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचा तो वह अचानक खड़ा हो गया. यह देख पुलिस और स्थानीय लोग हक्के बक्के रह गए.

जिले के कोवेलाकुंटा के रेड्डीपुरम का यह मामला है. मंगलवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक व्यक्ति पानी में पड़ा हुआ देखा गया.

यह देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया. लग रहा था कि पानी में नहाने उतरे व्यक्ति की मौत हो गई है.

शख्स की पहचान नेल्लोर जिले के कावली के निवासी के रूप में हुई. उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10 दिनों से ग्रेनाइट खदान में चिलचिलाती धूप में 12 घंटे काम कर रहा था, इसीलिए शरीर को ठंडक देने और आराम करने पानी में तैर रहा था.

 

Exit mobile version