Thursday, May 21, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर के गंगा सागर तालाब में मिली बुजुर्ग की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत गंगा सागर तालाब में एक बुजुर्ग की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

थाना प्रभारी गढ़ शफीक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 9:00 बजे सूचना मिली कि गंगा सागर तालाब में एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिली है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग व्यक्ति की लाश को पानी से निकाल कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है।

जिस व्यक्ति की लाश मिली है अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है कि वह व्यक्ति कौन है उसने आत्महत्या की है या उसके पीछे और कोई कारण है पुलिस जांच में जुट गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम