katniमध्यप्रदेश

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जे

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 672/2026 में आरोपी लवकेश उर्फ लवकुश उर्फ लोकेश (25), ललित उर्फ लल्ली (23), दीपक (22), तीनों निवासी सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद तथा आदर्श उर्फ अब्बास (21), निवासी डोहली को गिरफ्तार किया गया। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

इसी प्रकार अपराध क्रमांक 370/2026 में आरोपी हरिओम, निवासी सलैया फाटक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कराया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम की भूमिका: कार्रवाई में उनि काशीराम झारिया, सउनि जुबेर अली, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल, प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश सिंह, आरक्षक रजनीश तेकाम, अंचल सिंह, अभिषेक सिंह, सोने सिंह एवं महिला आरक्षक नेहा शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button