जबलपुर से अहमदाबाद फ्लाइट मिली तो इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट शेड्यूल से हटी, यात्री निराश कम्पनी ने जताया खेद

जबलपुर से अहमदाबाद फ्लाइट मिली तो इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट शेड्यूल से हटी, यात्री निराश कम्पनी ने जताया खेद

jabalpur to mumbai indigo flight। इंडिगो एयरलाइंस ने जबलपुर-मुंबई रूट की उड़ान को एक बार फिर निरस्त कर दिया है। निजी एयरलाइंस कंपनी ने आनलाइन टिकट बुकिंग से जबलपुर मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल हटा दिया है। लिहाजा यात्री परेशान हैं।

डुमना एयरपोर्ट के कर्मचारी बताते हैं कि इससे पहले भी कोरोना के वक्त भी इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन जबलपुर से दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता के लिए सीधी उड़ानों का संचालन करता रहा। देश में कोरोना संक्रमण फैलने और उसका प्रभाव बना रहने के कारण इस कंपनी को जबलपुर सहित अन्य छोटे स्टेशन से अन्य बड़े शहरों की सेवाएं देना बन्द की थीं।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर का अकासा एयरलाइंस पर लगाया आरोप, केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की शिकायत

इंडिगो की मुंबई फ्लैटबन्द होने से यात्री निराश

एक तरफ इस्पाइस जेट ने जबलपुर से अहमदाबाद फ्लाइट की घोषणा की है वहीं इंडिगो की मुंबई फ्लैटबन्द होने से यात्री निराश हैं। हालांकि इस असुविधा के लिए इंडिगो ने खेद व्यक्त किया है। इंडिगों ने फरवरी के साथ पूरे मार्च महीने में भी इस फ्लाइट को शेड्यूल से हटा दिया है। कंपनी प्रबंधन ने अपनी आनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम से जबलपुर मुंबई फ्लाइट को हटाने से यात्रियों को यह भी लग रहा है कि शायद आगे फिर कभी भी इस फ्लाइट को शुरू नहीं किया जाए। का संचालन नहीं कर पा रहा है। बहरहाल इस खबर के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विमान एयरबस-320 उतारने की घोषणा की थी

आपको बता दें कि निजी कंपनी ने 2 साल पहले जबलपुर-मुंबई रूट पर बड़ा विमान एयरबस-320 उतारने की घोषणा की थी। इस विमान के लिए टिकट बुकिंग भी की गई। यह उड़ान संचालित होना भी तय रहा, लेकिन उससे पहले ही देश में कोरोना संक्रमण फैल गया। इससे निजी विमानन कंपनी को कुछ समय के लिए अपना तय कार्यक्रम बदलना पड़ा। इसके बाद से अब तक निजी कंपनी ने दो-तीन बार अपनी नई उड़ान शुरू करने की योजना बनाई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में मध्यम आकार के विमानों को शुरू किया गया।

Alaska Airlines Door Open: हजारों फीट ऊपर टूटकर हवा में उड़ गई प्लेन की खिड़की, सवार थे 174 यात्री और फिर…

ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार कंपनी नई उड़ान की बुकिंग करती है, लेकिन उसे पर्याप्त यात्री नहीं मिलते। इसलिए कंपनी प्रबंधन जबलपुर-मुंबई रूट के यात्रियों की जानकारी लेकर उड़ान को निरस्त करने की घोषणा कर देती है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों की हो रही है, जो कंपनी द्वारा बुकिंग किए जाने पर टिकट बुक कर लेते हैं। देखना है कब यह सेवा चालू होती है।

Exit mobile version