Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

राजा भोज एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को झटका

भोपाल। राजधानी भोपाल से शुरु होने वाली नई उड़ानों को होल्ड या कैंसिल किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस भोपाल से शुरू कर रही थी पांच राज्यों के लिए नई उड़ान सेवाएं ।

इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन ने फ्लाइट्स को होल्ड पर करने का फैसला किया। एक जुलाई से राजा भोज एयरपोर्ट से शुरू होने वाली नई उड़ाने भी रद्द की गईं 1 जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस की राजा भोज एयरपोर्ट से प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट शुरू हो रही थीं।

इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट निरस्त कर भोपाल से इन पांच राज्यों में जाने वाले यात्रियों की बुकिंग भी कैंसिल कर दी गई। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट अब 1 जुलाई से भोपाल से नए राज्यों के लिए उड़ान नहीं भरेंगी। इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन ने नई तारीख की घोषणा नही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट भोपाल से अभी 2 राज्यों के लिए उड़ान भरती है। इंडिगो एयरलाइंस की राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट शुरू है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम