Site icon Yashbharat.com

WFI Suspended: भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह समेत पूरी टीम निलंबित

images 47

WFI Suspended भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले ही WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था।

अब खेल मंंत्रालय ने संजय सिंह द्वारा चुनी गई पूरी कार्यकारिणी को भी निलंबित कर दिया है। संजय सिंह पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के करीबी हैं। संजय सिंह को अध्यक्ष चुने जाने का भी खिलाड़ियों ने विरोध किया था।

खेल मंत्रालय के इस बड़े फैसले के पीछे गोंडा पर लिए गए निर्णय को जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजय सिंह ने आनन-फानन में फैसला लिया था कि अंडर-15 और अंडर-20 के चयन उत्तर प्रदेश के गोंडा में ही होंगे। गोंडा पर इसलिए विवाद हुआ, क्योंकि यह पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह का चुनावी क्षेत्र है।

Exit mobile version